
दिल्ली के पीरागढ़ी प्रेशियस फॉरएवर बैंक्विट हॉल में स्टार अचीवर अवार्ड सीजन 18 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी क्षेत्रों में अपनी विशेष सेवाएं दे रहे सफल व्यक्तियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मान देने के लिए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर और अभिनेत्री सुधा चंद्रन शामिल हुए। प्रसिद्ध सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर स्वाति पांडे को भी उनके विख्यात योगदान के लिए स्टार अचीवर अवार्ड सीजन 18 से अभिनेता गुलशन ग्रोवर द्वारा और सुधा चंद्रन द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि स्वाती पांडे एक प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर, न्यूमरोलॉजिस्ट, वास्तु विशेषज्ञ, डाउज़र रीडिंग और साइंटिफिक लोगो एक्सपर्ट हैं तथा वर्तमान में लाल किताब और वैदिक ज्योतिष का गहन अध्ययन कर रही हैं।

बहुत कम आयु में ही स्वाती पांडे हमारे समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी हैं, जिन्होंने आध्यात्मिक मार्गदर्शन, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिए हैं। केवल 23 वर्ष की आयु से ही यह टैरो और न्यूमरोलॉजी के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं तथा आज तक 40,000 से अधिक लोगों को आध्यात्मिक व ज्योतिषीय परामर्श दे चुकी हैं। इन्होंने अब तक 3000 से अधिक विद्यार्थियों को टैरो और ज्योतिष की शिक्षा दी है तथा अधिक महिलाओं को प्रोफेशनल टैरो रीडर बनने का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है, जिनमें से 70 से अधिक महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। 22 वर्ष की आयु से यह निरंतर समाज सेवा से जुड़ी हुई हैं—गौशालाओं, वृद्धाश्रमों, अंतिम संस्कार सेवा, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा तथा विभिन्न NGO के साथ सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देती रही हैं।






