
नई दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र में 100 Percent Maths Classes का भव्य उद्घाटन समारोह आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह संस्थान छात्रों को गणित विषय में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है, जिससे वे शैक्षणिक रूप से सशक्त बन सकें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।

कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 19 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से किया गया। उद्घाटन समारोह के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए विशेष गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप शामिल रहे, जिसमें स्थानीय निवासियों और अतिथियों के लिए स्वास्थ्य जांच और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।
यह कार्यक्रम D-105, आर्य समाज मंदिर रोड, मधुबन चौक के पास, शकरपुर, नई दिल्ली – 110092 पर आयोजित किया गया।

खुशबू अग्रवाल संस्थापक और गणित विशेषज्ञ ने बताया कि “100 Percent Maths Classes” का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देना है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया गया।
आयोजकों ने सभी गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों का कार्यक्रम में पधारने और इसे सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।







